आदेश के बावजूद कई स्कूलों में एमडीएम बंद

Updated at : 27 May 2016 7:13 AM (IST)
विज्ञापन
आदेश के बावजूद कई स्कूलों में एमडीएम बंद

डोमचांच : राज्य सरकार ने मानसून की बेरुखी से प्रदेश में व्याप्त सुखाड़ को ध्यान में रख सरकारी स्कूलों में गरमी की छुट्टी में भी मध्याह्न भोजन योजना जारी रखने का आदेश दिया है, लेकिन प्रखंड के कुछ स्कूलों में इस आदेश पर अमल नहीं हो रहा है. कुछ स्कूलों में तो बच्चे आ रहे […]

विज्ञापन
डोमचांच : राज्य सरकार ने मानसून की बेरुखी से प्रदेश में व्याप्त सुखाड़ को ध्यान में रख सरकारी स्कूलों में गरमी की छुट्टी में भी मध्याह्न भोजन योजना जारी रखने का आदेश दिया है, लेकिन प्रखंड के कुछ स्कूलों में इस आदेश पर अमल नहीं हो रहा है. कुछ स्कूलों में तो बच्चे आ रहे हैं, उन्हें मध्याह्न भोजन मिल रहा है, पर प्रखंड के कुछ स्कूलों में तो गेट पर ही ताला लटका मिल रहा है. ऐसे में पास के विद्यालय में मध्याह्न भोजन मिलने की बात सुन विद्यालय पहुंचने वाले बच्चे निराश होकर बैरंग वापस लौट रहे हैं.
जानकारी के अनुसार शिक्षा विभाग ने 23 मई से मिड डे मील चालू रखने का निर्देश दिया है, लेकिन उत्क्रमित मध्य विद्यालय काराखूट के स्कूली बच्चे मिड डे मील से वंचित हैं. विद्यालय के छात्र अभिषेक कुमार, सचिन कुमार, धीरज कुमार, नीरज कुमार व ग्रामीण पिंटू यादव, मुकेश कुमार यादव ने बताया कि भोजन नहीं दिया जा रहा है. बच्चों ने बताया कि पास के गांव में स्कूल में मध्याह्न भोजन मिल रहा है, लेकिन उन्हें नहीं दिया जा रहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola