मजदूरों की बेमियादी हड़ताल कल से

जयनगर : बांझेडीह पावर प्लांट में कार्यरत मेंटेनेंस कंपनी के मजदूरों ने प्लांट के गेट नंबर एक पर शनिवार को राजकुमार साव की अध्यक्षता में बैठक की. संचालन शंकर रजक ने किया. बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मेंटेनेंस कंपनियों की मनमानी से त्रस्त होकर मजदूरों ने निर्णय लिया है कि नौ दिसंबर […]
जयनगर : बांझेडीह पावर प्लांट में कार्यरत मेंटेनेंस कंपनी के मजदूरों ने प्लांट के गेट नंबर एक पर शनिवार को राजकुमार साव की अध्यक्षता में बैठक की. संचालन शंकर रजक ने किया.
बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मेंटेनेंस कंपनियों की मनमानी से त्रस्त होकर मजदूरों ने निर्णय लिया है कि नौ दिसंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल की जायेगी. वक्ताओं ने यह भी कहा कि छह दिसंबर को सहायक श्रम आयुक्त के साथ डीवीसी प्रबंधन व मजदूरों की वार्ता हुई थी, मगर इस वार्ता में किसी भी बिंदु पर सहमति नहीं बन पायी.
बैठक में कन्हाय यादव, छोटू यादव, जयराम चौधरी, दशरथ पासवान, राजन कुमार, शिवकुमार राणा, सिकंद्र कुमार, छोटेलाल मंडल, उमाशंकर पासवान, प्रदीप रजक, विजय यादव, जितेंद्र यादव, सुरेंद्र पासवान आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




