काला बिल्ला लगा कर कार्य कर रहे चिकित्सक

Updated at : 11 Nov 2015 8:39 AM (IST)
विज्ञापन
काला बिल्ला लगा कर कार्य कर रहे चिकित्सक

कोडरमा बाजार : मुखिया व अन्य पंचायत जनप्रतिनिधियों से चिकित्सकों को छुट्टी लेने के सरकारी आदेश के खिलाफ जिले के चिकित्सक आंदोलनरत हैं. सदर अस्पताल समेत विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों में कार्यरत सरकारी चिकित्सक इसके विरोध में तीन दिनों से काला बिल्ला लगा कर कार्य कर रहे हैं. आइएमए के सचिव सह सदर अस्पताल के चिकित्सक […]

विज्ञापन

कोडरमा बाजार : मुखिया व अन्य पंचायत जनप्रतिनिधियों से चिकित्सकों को छुट्टी लेने के सरकारी आदेश के खिलाफ जिले के चिकित्सक आंदोलनरत हैं. सदर अस्पताल समेत विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों में कार्यरत सरकारी चिकित्सक इसके विरोध में तीन दिनों से काला बिल्ला लगा कर कार्य कर रहे हैं. आइएमए के सचिव सह सदर अस्पताल के चिकित्सक डाॅ रमण ने कहा कि पंचायत प्रतिनिधियों से छुट्टी लेने के मुुद्दे पर सभी चिकित्सक आंदोलनरत हैं.

आइएमए ने भी हमार आंदोलन को पूर्ण समर्थन दिया है. जबतक सरकार उक्त आदेश को पूरी तरह वापस नहीं लेती, तब तक हमारा आंदोलन पूरे राज्य भर में जारी रहेगा. मौके पर डीएस डॉ गोपाल सिंह, डाॅ रंजन कुमार, डाॅ आर कुमार, डाॅ आरएल रजक, डाॅ संजीव कुमार झा आदि थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola