मोटरसाइकिल पर चढ़ा दी कार

Published at :31 Oct 2013 3:36 AM (IST)
विज्ञापन
मोटरसाइकिल पर चढ़ा दी कार

डोमचांच : प्रखंड के मसमोहना में जमीन विवाद को लेकर दो पक्ष के लोग भिड़ गये. इस दौरान एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष की मोटरसाइकिल पर कार चढ़ा दी. इस दौरान कई लोगों ने भाग कर अपनी जान बचायी. गांव के ही सागर सिंह व आनंद सिंह के बीच विवाद हुआ. बुधवार को […]

विज्ञापन

डोमचांच : प्रखंड के मसमोहना में जमीन विवाद को लेकर दो पक्ष के लोग भिड़ गये. इस दौरान एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष की मोटरसाइकिल पर कार चढ़ा दी. इस दौरान कई लोगों ने भाग कर अपनी जान बचायी. गांव के ही सागर सिंह आनंद सिंह के बीच विवाद हुआ. बुधवार को आनंद सिंह घर बनाने के लिए बालू गिरा रहा था.

इसी दौरान दोनों में विवाद हो गया. आनंद सिंह का आरोप है कि सागर सिंह ने अपनी कार नंबर जेएच-0एआर-6510 उनकी मोटरसाइकिल जेएच-12-4441 पर चढ़ा दी. सागर सिंह ने अपने बेटे धनंजय सिंह के साथ मिल कर मारपीट भी की. बीचबचाव करने आये उसने बेटे पिंटू सिंह चीकू सिंह पर भी हमला किया गया. बाद में पुलिस ने मामला शांत कराया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola