200 बेटिकट यात्रियों से 60 हजार की वसूली

Published at :17 Oct 2013 3:09 AM (IST)
विज्ञापन
200 बेटिकट यात्रियों से 60 हजार की वसूली

झुमरीतिलैया : रेलवे ने बुधवार को विभिन्न स्टेशनों पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया. इस दौरान करीब 200 बेटिकट यात्रियों पर जुर्माना लगाते हुए हजारों रुपये की वसूली की गयी. बुधवार को चले चेकिंग अभियान में कई वरीय पदाधिकारी भी शामिल थे. जानकारी के अनुसार बुधवार को दिन भर धनबाद व गुमो के अलावा कोडरमा व […]

विज्ञापन

झुमरीतिलैया : रेलवे ने बुधवार को विभिन्न स्टेशनों पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया. इस दौरान करीब 200 बेटिकट यात्रियों पर जुर्माना लगाते हुए हजारों रुपये की वसूली की गयी. बुधवार को चले चेकिंग अभियान में कई वरीय पदाधिकारी भी शामिल थे.

जानकारी के अनुसार बुधवार को दिन भर धनबाद गुमो के अलावा कोडरमा इसके आसपास के स्टेशनों पर चेकिंग अभियान चलाया गया. इस दौरान 200 बेटिकट यात्रियों से 60 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया. इसके अलावा प्लेटफॉर्म टिकट अन्य जुर्माने के तौर पर 30 हजार रुपये की वसूली हुई.

टीम की इस कार्रवाई से दिन भर स्टेशन पर हड़कंप मचा रहा. जैसे ही कोई ट्रेन रुकती और जांच टीम के सदस्य टिकट की मांग करते, यात्रियों में अफरातफरी का माहौल बन जा रहा था. चेकिंग अभियान में वाणिज्य प्रबंधक एसके लाल, आरपी सिन्हा, सीआइपी एसके विद, एसपी सिंह, एसके श्रीवास्तव, जयंत चौधरी, कोडरमा के केके ओझा, दिनेश मिश्र आदि शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola