माले ने निकाला प्रतिवाद मार्च

Updated at : 25 May 2015 8:05 PM (IST)
विज्ञापन
माले ने निकाला प्रतिवाद मार्च

जयनगर : भाकपा माले प्रखंड इकाई ने भूमि अधिग्रहण व श्रम कानून में छेड़छाड़ के विरोध में पेठियाबागी चौक से प्रतिवाद मार्च निकाला. मार्च का नेतृत्व प्रखंड संयोजक मुन्ना यादव ने किया. वहीं पेठियाबागी चौक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया गया. मौके पर माले नेता सह जिप सदस्य वासुदेव यादव ने कहा […]

विज्ञापन

जयनगर : भाकपा माले प्रखंड इकाई ने भूमि अधिग्रहण व श्रम कानून में छेड़छाड़ के विरोध में पेठियाबागी चौक से प्रतिवाद मार्च निकाला. मार्च का नेतृत्व प्रखंड संयोजक मुन्ना यादव ने किया. वहीं पेठियाबागी चौक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया गया. मौके पर माले नेता सह जिप सदस्य वासुदेव यादव ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार किसान व मजदूर विरोधी सरकार है. भूमि अधिग्रहण बिल में छेड़छाड़ कर पूंजीपतियों को मदद करना चाह रही है.

यह गरीबों की नहीं अमीरो की सरकार है. मौके पर इब्राहिम अंसारी, राजकुमार पासवान, विजय पासवान ने भी अपने विचार रखे. मार्च में चूरन खान, सेराज खान, भवानी यादव, राजेंद्र यादव, असगर अंसारी सहित भारी संख्या में माले समर्थक मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola