भूकंप के झटके से मची अफरा तफरी

कोडरमा बाजार : मंगलवार की दोपहर लगभग 12.38 बजे भूकंप आने से जिले के विभिन्न क्षेत्रों में खलबली मच गयी. लोग बाल-बच्चों के साथ आनन फानन में घर से बाहर निकल गये. एक-दूसरे का कुशल क्षेम पूछने लगे. हालांकि भूकंप से कोई हताहत की सूचना अब तक नहीं है. इधर समाहरणालय में भी भूकंप से […]
कोडरमा बाजार : मंगलवार की दोपहर लगभग 12.38 बजे भूकंप आने से जिले के विभिन्न क्षेत्रों में खलबली मच गयी. लोग बाल-बच्चों के साथ आनन फानन में घर से बाहर निकल गये. एक-दूसरे का कुशल क्षेम पूछने लगे. हालांकि भूकंप से कोई हताहत की सूचना अब तक नहीं है. इधर समाहरणालय में भी भूकंप से अफरा तफरी मच गयी.
जैसे ही झटके महसूस हुए, पदाधिकारी से लेकर कर्मचारी तक कार्यालय से बाहर निकल आये. उपायुक्त छवि रंजन, पुलिस अधीक्षक वाइएस रमेश, एएसपी नौशाद आलम, डीआरडीए निदेशक किरण बाला समेत विभिन्न विभागों के पदाधिकारी, कर्मचारी समाहरणालय के बाहर निकल आये. वहीं दूसरी ओर डीआरडीए भवन में मंगलवार को नगर निकाय चुनाव में खड़े प्रत्याशियों के बीच चुनाव चिह्न आवंटित किया जा रहा था. लेकिन भूकंप की सूचना मिलते ही प्रत्याशी से लेकर पदाधिकारी सभी कार्यालय से बाहर निकल पड़े. दोपहर करीब 1.11 बजे दुबारा भूकंप के झटके महसूस किये गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




