शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का लगाया आरोप

मरकच्चो. थाना क्षेत्र के ग्राम मरकच्चो स्थित तुरिया टोला की एक 15 वर्षीया बालिका ने थाना में आवेदन देकर अपने ही पड़ोस के एक युवक पर शादी का झांसा देकर लगभग एक वर्ष तक यौन शोषण करने का आरोप लगाया है. पीडि़ता ने आवेदन में कहा है कि वह मूलत: चलकुशा प्रखंड की रहने वाली […]
मरकच्चो. थाना क्षेत्र के ग्राम मरकच्चो स्थित तुरिया टोला की एक 15 वर्षीया बालिका ने थाना में आवेदन देकर अपने ही पड़ोस के एक युवक पर शादी का झांसा देकर लगभग एक वर्ष तक यौन शोषण करने का आरोप लगाया है. पीडि़ता ने आवेदन में कहा है कि वह मूलत: चलकुशा प्रखंड की रहने वाली है, परंतु जन्म से ही अपने नाना घर में रह रही है.
लगभग एक वर्ष पूर्व पड़ोस के ही युवक ने बहला फुसला कर उसके साथ दुष्कर्म किया. बाद में रोने पर युवक ने शादी करने का वादा किया. शिकायत लेकर जब पीडि़ता युवक के मां के पास गयी, तो उसने भी कहा कि वह अपने लड़के से उसकी शादी करा देगी. उसने किसी को भी कुछ बताने से इनकार किया. तब से लेकर एक वर्ष तक पीडि़ता का यौन शोषण होता रहा. जब उसने शादी का दबाव बनाया तो युवक व उसके माता-पिता शादी से मुकर गये. पीडि़ता ने पुलिस से इंसाफ की गुहार लगायी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




