सड़क दुर्घटना में वृद्ध की मौत

Published at :28 Aug 2013 2:19 AM (IST)
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में वृद्ध की मौत

डोमचांच : कोडरमा–गिरिडीह मुख्य मार्ग स्थित निरू पहाड़ी के समीप मंगलवार विशुन साव (80 वर्षीय) की मौत अज्ञात वाहन की चपेट में आने से हो गयी. घटना के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया. जानकारी के अनुसार, विशुन साव शौचालय से लौट रहा था. इसी दौरान डोमचांच की ओर से आ रहे वाहन ने […]

विज्ञापन

डोमचांच : कोडरमागिरिडीह मुख्य मार्ग स्थित निरू पहाड़ी के समीप मंगलवार विशुन साव (80 वर्षीय) की मौत अज्ञात वाहन की चपेट में आने से हो गयी. घटना के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया.

जानकारी के अनुसार, विशुन साव शौचालय से लौट रहा था. इसी दौरान डोमचांच की ओर से रहे वाहन ने उसे चपेट में ले लिया. हादसे में घायल बुजुर्ग को डोमचांच रेफरल अस्पताल लाया गया, जहां उसकी मौत हो गयी. बताया जाता है कि विशुन दुरोडीह का रहने वाला था. डोमचांच पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है.

ट्रेलर मोटरसाइकिल की टक्कर में युवक घायल : ढाब के समीप ट्रेलर व मोटरसाइकिल के बीच हुई टक्कर में चतरा निवासी अनिल कुमार यादव घायल हो गये. डोमचांच पुलिस ने घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा. पुलिस ने ट्रेलर मोटरसाइकिल को कब्जे में ले लिया है, जबकि ट्रेलर चालक फरार बताया जाता है.

दुर्घटना में एक घायल: कोडरमा बाजारत्नथाना क्षेत्र अंतर्गत लक्खी बागी के समीप ट्रक (जेएच-02बी-4070) ने ऑटो को पीछे से टक्कर मार दी. इससे ऑटो में सवार लक्खी बागी निवासी जगदीश लाल घायल हो गये. घायल का इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola