कार्डधारियों के बीच राशन कार्ड वितरित

झुमरीतिलैया. प्रखंड के झुमरी पंचायत स्थित पंचायत भवन में जन प्रतिनिधियों के समक्ष नये कार्डधारियों के बीच राशन कार्ड का वितरण किया गया. इसमें अतिरिक्त बीपीएल का दो कार्ड, अंत्योदय का 12 व बीपीएल के 144 कार्ड का वितरण किया गया. कार्ड वितरण पंसस गणेश दास ने किया. मौके पर महिला भाजपा अध्यक्ष जूही दास […]
झुमरीतिलैया. प्रखंड के झुमरी पंचायत स्थित पंचायत भवन में जन प्रतिनिधियों के समक्ष नये कार्डधारियों के बीच राशन कार्ड का वितरण किया गया. इसमें अतिरिक्त बीपीएल का दो कार्ड, अंत्योदय का 12 व बीपीएल के 144 कार्ड का वितरण किया गया.
कार्ड वितरण पंसस गणेश दास ने किया. मौके पर महिला भाजपा अध्यक्ष जूही दास गुप्ता, वार्ड सदस्य गायत्री सिंह, देवंती देवी, मीना देवी, संजय दास, डीलर गंगा महिला मंडल, दुर्गा महिला मंडल, तुलसी महिला मंडल, नूरी महिला मंडल, प्यारी देवी, बैजयंती देवी आदि मौजूद थे.
मुखिया ने लगाया आरोप: पंचायत के मुखिया महादेव दास ने कार्ड वितरण की सूचना नहीं देने तथा सरकारी आदेश के बगैर कार्ड बांटने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा है कि खाद आपूर्ति पदाधिकारी व पीडीएस दुकानदार द्वारा उन्हें सूचित नहीं किया गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




