भगदड़ में एक घायल, रेफर
सतगावां : प्रखंड के आदर्श मवि बासोडीह स्थित परीक्षा केंद्र के बाहर भगदड़ मचने से एक अभिभावक घायल हो गये. जानकारी के मुताबिक इटाय निवासी 45 वर्षीय नित्यानंद कुमार सिंह, पिता- स्व उमा सिंह अपनी पुत्री को परीक्षा दिलाने उक्त केंद्र पर गये थे. पुत्री को परीक्षा केंद्र पहुंचा कर वे केंद्र से कुछ दूरी […]
सतगावां : प्रखंड के आदर्श मवि बासोडीह स्थित परीक्षा केंद्र के बाहर भगदड़ मचने से एक अभिभावक घायल हो गये. जानकारी के मुताबिक इटाय निवासी 45 वर्षीय नित्यानंद कुमार सिंह, पिता- स्व उमा सिंह अपनी पुत्री को परीक्षा दिलाने उक्त केंद्र पर गये थे. पुत्री को परीक्षा केंद्र पहुंचा कर वे केंद्र से कुछ दूरी बैठे थे.
इस दौरान कुछ शरारती तत्वों द्वारा केंद्र के बाहर हल्ला मचाये जाने पर पुलिस पहुंची. पुलिस को देखते भगदड़ मच गयी. भगदड़ में गिर कर नित्यानंद कुमार सिंह गंभीर रूप से जख्मी हो गये. तत्काल उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सतगावां लगाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद श्री सिंह को सदर अस्पताल कोडरमा रेफर कर दिया.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए