दूषित हो रहा है पानी,आग का भी खतरा

Published at :06 May 2014 5:32 AM (IST)
विज्ञापन
दूषित हो रहा है पानी,आग का भी खतरा

केरोसिन टंकी से रिसाव की शिकायत, डीसी के पास पहुंचे लोग कोडरमा : झुमरीतिलैया नगर पर्षद क्षेत्र के वार्ड नंबर 21 के लोग इन दिनों बड़ी मुसीबत का सामना कर रहे हैं. इलाके के ओम ट्रेडिंग कंपनी के पीछे रहने वाले लोगों की मानें, तो यहां जमीन के अंदर बनायी गयी केरोसिन की टंकी में […]

विज्ञापन

केरोसिन टंकी से रिसाव की शिकायत, डीसी के पास पहुंचे लोग

कोडरमा : झुमरीतिलैया नगर पर्षद क्षेत्र के वार्ड नंबर 21 के लोग इन दिनों बड़ी मुसीबत का सामना कर रहे हैं. इलाके के ओम ट्रेडिंग कंपनी के पीछे रहने वाले लोगों की मानें, तो यहां जमीन के अंदर बनायी गयी केरोसिन की टंकी में रिसाव होने के कारण पानी दूषित हो रहा है.

लोगों का कहना है कि टंकी में रिसाव के कारण पानी दूषित हो रहा है, तो बीमारी भी फैल रही है. इस मुद्दे को लेकर नगर पर्षद अधिकारी से लेकर डीसी से फरियाद की, पर त्वरित हल निकला.

ऊपर से ओम ट्रेडिंग कंपनी की ओर से एक और टंकी का निर्माण किया जा रहा है. इससे कॉलोनी में जाने का रास्ता संकरा हो जायेगा. सोमवार को स्थानीय लोग इस मुद्दे को लेकर डीसी के रवि कुमार से मिले और अपनी परेशानी बतायी. मुलाकात के बाद लोगों ने बताया कि त्वरित न्याय नहीं मिला है. ऐसे में उनकी परेशानी बढ़ती जा रही है. डीसी से मिलने गये लोगों में मो इशाक, मो सोनू, मो आफताब, नीरज कुमार, गोलू, मुन्ना, डौली, धीरज, अख्तरी खातून, निखत खातून, कौशिला देवी, फिरोजा खातून, रौशन खातून, निखत खातून आदि शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola