सरकार जनहित में कई कदम उठा रही है : विधायक

Updated at : 21 Oct 2017 4:40 AM (IST)
विज्ञापन
सरकार जनहित में कई कदम उठा रही है : विधायक

जयनगर : विधायक सह झारखंड आवास बोर्ड के अध्यक्ष प्रो जानकी यादव व हजारीबाग जिप उपाध्यक्ष चंदन देवी ने प्रखंड में आयोजित विभिन्न पूजा स्थलों का दौरा कर क्षेत्र के सुख शांति व समृद्धि की कामना की. इस दौरान वे डंडाडीह, हिरोडीह व करियावां में आयोजित गोवर्धन पूजा में शामिल हुए. विधायक प्रो यादव ने […]

विज्ञापन

जयनगर : विधायक सह झारखंड आवास बोर्ड के अध्यक्ष प्रो जानकी यादव व हजारीबाग जिप उपाध्यक्ष चंदन देवी ने प्रखंड में आयोजित विभिन्न पूजा स्थलों का दौरा कर क्षेत्र के सुख शांति व समृद्धि की कामना की. इस दौरान वे डंडाडीह, हिरोडीह व करियावां में आयोजित गोवर्धन पूजा में शामिल हुए. विधायक प्रो यादव ने कहा कि झारखंड सरकार जनहित में सभी आवश्यक कदम उठा रही है. विपक्षी अनावश्यक आरोप लगा रहे है. विकास का सच जमीन पर देखने की चीज है.

वहीं चंदन देवी ने कहा कि सरकार ने जो ठाना है,उसे पूरा करने का कर्तव्य हम सबों का है. इस दिशा में सभी आवश्यक कदम उठाये जा रहे हैं. मौके पर डाॅ बीएनपी वर्णवाल, मुखिया अशोक यादव, पंसस महावीर यादव, कन्हाय चंद्र यादव, रामकिसुन यादव सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola