पत्नी ने अपहरण कर हत्या कर देने की आशंका को लेकर दर्ज कराया था मामला, अवैध संबंध में हुई मनोज की हत्या, दो गिरफ्तार

जयनगर: थाना क्षेत्र के पिपचो निवासी 38 वर्षीय मनोज यादव की अपराधियों ने अपहरण के पश्चात हत्या कर दी है. उसके शव को इचाक हजारीबाग में फेंक दिया गया था. पुलिस ने अज्ञात समझ पोस्टमार्टम के बाद शव का अंतिम संस्कार भी दिया. मनोज की हत्या एक महिला के साथ अवैध संबंध को लेकर की […]
हत्या की साजिश में शामिल अवैध संबंध रखने वाली महिला व उसके कथित प्रेमी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपियों में कटघरा निवासी सरिता देवी व इसी गांव का मुकेश सिंह शामिल हैं. हत्याकांड में कुख्यात अपराधी सुरेश साव गड़गी का भी नाम सामने आया है. इसके साथ ही बाहर के अपराधी डॉन व अन्य इसमें शामिल थे. पुलिस इन आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही है.
इसके बाद सभी अपराधी गडगी पानी टंकी के पास पहुंचे, जहां सुरेश साव की स्कार्पियो खड़ी थी. बाइक छुपा कर सभी अपराधी मनोज को स्कार्पियो में बैठा कर उसी रात 12:30 बजे बेडोकला करियातपुर होते हुए इचाक जंगल के चेंगरो ग्राम टोला महुआरी ले गये. इस दौरान अपराधियों ने मनोज के मोबाइल से उसकी पत्नी मुंद्रिका देवी से बात भी करायी. चेंगरो जंगल में गमछा से गला घोंट कर उसकी हत्या कर दी गयी और शव को झाड़ी में फेंक दिया. मनोज के कपड़े जला कर मोबाइल भी फेंक दिया. मनोज की बाइक लेकर डॉन बिहार चला गया. ज्ञात हो कि 26 अगस्त को मनोज यादव की पत्नी मुंद्रिका देवी ने जयनगर थाना में अपने पति का अपहरण कर हत्या कर देने की आशंका जताते हुए सरिता देवी के साथ अपने पति का अवैध संबंध होने की बात कही थी. पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की तो धीरे-धीरे मामला खुलता गया. सरिता देवी को हिरासत में लेने के बाद पूरे मामले से पर्दा उठ गया. इस पूरे प्रकरण में आठ-दस वर्षों तक हत्या, अपहरण, लूट व डकैती के मामले में जेल में रहे सुरेश साव गडगी का नाम एक बार फिर से सुर्खियों में आया है.
वर्ष 2015 में मनोज व मुकेश के बीच इस बात को लेकर मारपीट हुई थी. तब जाकर सरिता व मुकेश ने उसे रास्ते से हटाने का फैसला लिया. मुकेश के कारण जेल से हाल ही में बाहर निकले सुरेश साव से भी सरिता की जान पहचान हुई. सरिता के इशारे पर उसके प्रेमी मुकेश ने हत्या का ताना बाना बुना. सुरेश साव के साथ ही बाहर से अपराधी बुलाये गये और हत्या कर दी गयी. गत 30 अगस्त को इचाक पुलिस ने चेंगरो जंगल से अज्ञात शव बरामद किया था. शव का रिम्स में पोस्टमार्टम कराया, पर अज्ञात शव होने के कारण उसका अंतिम संस्कार करा दिया गया. उक्त शव मनोज यादव का था. कांड का खुलासा तो हो गया, पर उसके परिजनों को मनोज का शव नहीं मिला है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




