जलाभिषेक कर भक्तों ने मांगी मन्नत

कोडरमा बाजार: सावन की तीसरी सोमवारी पर ध्वजाधारी धाम समेत जिले के विभिन्न क्षेत्रों में स्थित शिवालयों में शिव भक्तों की भीड़ सुबह से ही उमड़ पड़ी. सर्वार्थ सिद्धि का योग बनने के कारण सावन की तीसरी सोमवारी धार्मिक अनुष्ठान व विशेष कामना के लिए उपयुक्त माना गया है. ज्ञात हो कि करीब पांच दशक […]
श्रद्धालुओं ने बोल बम, ओम नमः शिवाय व जय शिव शंकर, हर हर महादेव के जयघोष करते हुए शिवलिंग पर जलाभिषेक कर मंगल कामना की. शिवभक्त श्रद्धा भक्ति के साथ पूजन सामग्री व हाथ में जल का पात्र लिए 778 सीढियां चढ़ कर पहाड़ की चोटी पर अवस्थित शिवलिंग पर जलाभिषेक कर भगवान से सुख-समृद्धि की मंगल कामना की, तो शाम को व्रतियों ने पुनः शिवालय जाकर पूजा कर अपना उपवास तोड़ा. ध्वजाधारी धाम में मुख्य महंथ महामंडलेश्वर सुखदेव दास जी महाराज ने बताया कि सावन का तीसरा सोमवार सर्वार्थ सिद्धि योग लेकर आया है, जो भगवान भोलेनाथ को बहुत प्रिय है. इस दिन सच्चे मन से शिव आराधना करने से भक्तों की मनोवांछित फल प्राप्त होती है. एसडीपीओ अनिल शंकर समेत कई प्रशासनिक अधिकारी ध्वजाधारी धाम में पूजा करने पहुंचे. श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए थाना प्रभारी आनंद मोहन सिंह के निर्देश पर धाम परिसर में पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध करायी गयी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




