नदी में मृत मिले सोनू की हुई थी हत्या, खूंटी पुलिस ने 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार

Crime News Khunti: कारो नदी में 18 अगस्त को मृत मिले सोनू की हत्या की गयी थी. इसकी गुत्थी खूंटी पुलिस ने सुलझा ली है. पुलिस ने बताया है कि सोनू की हत्या करके उसके शव को नदी में फेंक दिया गया था. पुलिस की जांच में यह खुलासा हुआ. सोनू मर्डर केस में पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. सभी ने अपने जुर्म कुबूल कर लिये हैं.

Crime News Khunti| खूंटी, भूषण कांसी : खूंटी जिले के रनिया थाना के उलिहातू बड़काटोली से 18 अगस्त को कारो नदी से बहते शव की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है. मृतक की पहचान सोनू उरांव के रूप में की गयी है. पुलिस ने कहा है कि सोनू की हत्या की गयी थी. हत्याकांड को अंजाम देने वाले 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया गया. गिरफ्तार आरोपियों के नाम सनिका मुंडा, मधु मुंडा, काचु मुंडा और जगन मुंडा हैं. ये सभी सोटया जरियागढ़ थाना क्षेत्र खूंटी जिला के निवासी हैं.

एसपी बोले- आरोपियों ने जुर्म स्वीकार किया

खूंटी के एसपी मनीष टोप्पो ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करके बताया कि गिरफ्तार चारों आरोपियों ने सोनू की हत्या का जुर्म स्वीकार कर लिया है. एसपी ने बताया कि सोनू की हत्या तोरपा थाना क्षेत्र के गिडुम गांव के पास मारपीट करने के बाद गला दबाकर की गयी थी. साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य से तोरपा के कुल्डा में कारो नदी के पुल के ऊपर से शव को फेंक दिया था.

इसे भी पढ़ें : सावधान! बदल रहा है झारखंड का मौसम, IMD ने जारी किये 13 अलर्ट, 3 घंटे में 18 जिलों में वर्षा की चेतावनी

इसे भी पढ़ें : रामदास सोरेन का श्राद्ध कर्म 28 अगस्त को, रजरप्पा के दामोदर में विसर्जित होंगी अस्थियां

इसे भी पढ़ें : किसान 31 अगस्त तक करा लें ये काम, नहीं तो पछतायेंगे, सरायकेला-खरसावां में अब तक आये 3,784 आवेदन

पिता की हत्या के शक में मधु मुंडा ने सोनू का मर्डर किया

सोनू 14 अगस्त को अपनी बाइक से सनिका मुंडा के साथ खूंटी गया था. उसी दिन शाम में लौटने के दौरान आरोपियों ने हत्याकांड को अंजाम दिया था. एसपी ने बताया कि मधु मुंडा ने पुलिस को बताया कि 5 माह पूर्व उसके पिता का कुआं से शव बरामद हुआ था. उसे शक था कि उनके पिता की हत्या सोनू ने की है. पिता की हत्या के शक में उसने अपने साथियों के साथ मिलकर सोनू की हत्या कर दी.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पुलिस टीम ने बाइक, दारू, बीयर की बोतलें बरामद की

हत्याकांड की छानबीन के लिए एसपी मनीष टोप्पो के निर्देश पर एसडीपीओ तोरपा ख्रिस्टोफर केरकेट्टा के नेतृत्व में छापेमारी टीम का गठन किया गया था. टीम ने हत्याकांड में प्रयुक्त बाइक, दारू और बीयर की बोतलें, 6 मोबाइल फोन सहित अन्य सामान बरामद किये हैं. टीम में पुलिस निरीक्षक तोरपा अंचल अशोक सिंह, रनिया थाना प्रभारी विकास कुमार जायसवाल, पुअनि टीनू कुमार, अमरजीत सिंकु, सअनि डोमन टुडू, रमेश भगत और सशस्त्र बल शामिल थे.

इसे भी पढ़ें

बोकारो में स्कूल से सटे पेड़ पर वज्रपात, 2 भाग में बंटा वृक्ष, रसोईया मूर्छित

JPSC पास करने वाली पहाड़िया समुदाय की पहली महिला को झारखंड पुलिस ने किया सम्मानित

7 दिन में 61 फीसदी कम बरसा मानसून, जानें अगले 15 दिन कैसा रहेगा झारखंड का मौसम

कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने माना – झारखंड में हो रही यूरिया की कालाबाजारी, कही ये बात

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >