भगवान बिरसा मुंडा के गुरु आनंद स्वांसी की प्रतिमा का अनावरण

गुरु आनंद स्वांसी पांड़ की प्रतिमा का अनावरण मंगलवार को किया गया

तोरपा. प्रखंड की जरिया पंचायत अंतर्गत गौड़बेडा गांव में भागवन बिरसा मुंडा के अध्यात्मिक, राजनीतिक तथा अस्त्र शास्त्र व जड़ी बूटी की शिक्षा देनेवाले गुरु आनंद स्वांसी पांड़ की प्रतिमा का अनावरण मंगलवार को किया गया. प्रतिमा का अनावरण भगवान बिरसा मुंडा के वंशज सुखराम मुंडा, जिला परिषद अध्यक्ष मसीह गुड़िया, सांसद प्रतिनिधि हेलेन होरो, मुखिया बिमला डोडराय, ग्राम प्रधान सिबराम मुंडा, लोहरा पाहन, चोटराय पाहन तथा समिति के अध्यक्ष मंगल सिंह स्वासी ने संयुक्त रूप से किया. इसके बाद भगवान बिरसा मुंडा के अनुयायियों ने विधि विधान के साथ पूजा व प्रार्थना की. इस अवसर पर जिप अध्यक्ष मसीह गुड़िया ने कहा कि इस ऐतिहासिक गांव को आदर्श ग्राम के रूप में विकसित किया जाएगा. उन्होंने कहा कि हर समाज को अपना इतिहास खुद लिखना होगा. भगवान बिरसा मुंडा के वंशज सुखराम मुंडा ने कहा किसी भी महापुरुष के पीछे गुरु का ही हाथ होता है. गुरु भगवान के बराबर होते हैं. कार्यक्रम में रामचन्द्र स्वासी, सहदेव स्वासी, अक्षय स्वासी, मंडला स्वासी, अर्जुन स्वासी, काली स्वासी, राहुल स्वासी, विशाल स्वासी, मदन स्वासी, हरिकृष्टो स्वासी , नारायण स्वासी, दुर्गा स्वामी, जयंती स्वासी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Satish sharma

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >