कर्रा के पीपर टोली में जल्द बनेगी सड़कः विधायक

कर्रा प्रखंड के सदर पंचायत अंतर्गत पीपर टोली में बहुत जल्द रास्ता बनाया जायेगा.

कर्रा. कर्रा प्रखंड के सदर पंचायत अंतर्गत पीपर टोली में बहुत जल्द रास्ता बनाया जायेगा. यह बातें खूंटी विधायक राम सूर्या मुंडा ने पीपर टोली गांव पहुंच कर ग्रामीणों से कही. उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के द्वारा मालूम चला कि कर्रा पंचायत के पीपर टोली गांव में आज तक रास्ता नहीं बना है. जिसके कारण ग्रामीण और स्कूली बच्चों को बरसात के दिनों में आने-जाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है. विधायक ने कहा कि मैं अपने विधायक मद से गांव में यथाशीघ्र पक्की रास्ता का निर्माण कराऊंगा. उन्होंने कहा कि गांव में पानी की भी समस्या है. यथाशीघ्र चापानल की मरम्मति के साथ जलमीनार से डोर टू डोर पानी सप्लाई की व्यवस्था की जायेगी. मौके पर जेएमएम खूंटी जिला उपाध्यक्ष अनूप लकड़ा, शेख फिरोज, विनोद उरांव, विकास बड़ाइक सहित अन्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Chandan kumar

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >