बुंडू. साउथ प्वाइंट बुंडू के पूर्ववर्ती छात्र हिमांशु कुमार व हरेकृष्ण गोराई ने जेईई मेंस में शानदार सफलता पायी की है. हिमांशु ने जेईई मेंस में 98.60 और हरेकृष्ण ने 96.70 परसेंटाइल अंक प्राप्त किया है. दोनों सफल विद्यार्थी पांच परगना के प्रतिष्ठित विद्यालय साउथ प्वाइंट पब्लिक स्कूल, बुंडू के विद्यार्थी रहे हैं. दोनों ने 10वीं तक की पढ़ाई साउथ प्वाइंट से प्राप्त की है. विद्यार्थियों ने बताया कि हमारे स्कूली समय से ही साउथ प्वाइंट पब्लिक स्कूल में कक्षा 9वीं से हमें लगातार ओलंपियाड और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं हेतु मार्गदर्शन दिया जा रहा था. दोनों छात्रों ने विद्यालय के शिक्षकों व विशेष तौर पर प्राचार्य का आभार जताया. छात्रों की सफलता पर साउथ प्वाइंट पब्लिक स्कूल के प्राचार्य सुभाष कुमार पाटनी ने शुभकामनाएं दी. बुंडू के प्रबुद्धजनों ने सफल छात्रों की कामयाबी पर छात्रों को बधाई देते हुए उनके पारिवारिक जनों व शिक्षकों की प्रशंसा की है.
बुंडू के छात्रों ने जेईई मेंस में सफलता हासिल की
हिमांशु ने जेईई मेंस में 98.60 और हरेकृष्ण ने 96.70 परसेंटाइल अंक प्राप्त किया है.
