हत्या का आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा गया

तमाड़ : पुलिस ने शनिवार को छापामारी कर बूढ़ाडीह गांव से हाड़ामलोहर गांव निवासी वीरेन सिंह मुंडा को गिरफ्तार कर रांची जेल भेज दिया. इस संबंध में थाना प्रभारी ने बताया कि 20 अप्रैल को वीरेन सिंह मुंडा ने अपने ही चाचा रंगबहादुर सिंह मुंडा को धारदार हथियार और लाठी-डंडा से मारपीट कर हत्या कर […]
तमाड़ : पुलिस ने शनिवार को छापामारी कर बूढ़ाडीह गांव से हाड़ामलोहर गांव निवासी वीरेन सिंह मुंडा को गिरफ्तार कर रांची जेल भेज दिया. इस संबंध में थाना प्रभारी ने बताया कि 20 अप्रैल को वीरेन सिंह मुंडा ने अपने ही चाचा रंगबहादुर सिंह मुंडा को धारदार हथियार और लाठी-डंडा से मारपीट कर हत्या कर दी थी. उसी समय से तमाड़ पुलिस को उसकी तलाश थी.
छापामारी अभियान में जितेंद्र कुमार रमण, सअनि रामायण राम, अनिल मुर्मू, कृष्ण मोहन, सुरेश उरांव, किस्टो मोहन मुंडा, राजकिशोर उरांव इत्यादि शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




