अलग-अलग सड़क हादसे में तीन घायल

Updated at : 29 Mar 2017 12:18 AM (IST)
विज्ञापन
अलग-अलग सड़क हादसे में तीन घायल

खूंटी : खूंटी के भगत सिंह चौक के समीप आज एक मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त हो गया. जिसमें बाइक चला रहा अमृतपुर निवासी युवक अमर तोपनो गंभीर रूप से घायल हो गया. उसके सिर में काफी चोटें आयी है. सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर किया गया है. एक […]

विज्ञापन

खूंटी : खूंटी के भगत सिंह चौक के समीप आज एक मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त हो गया. जिसमें बाइक चला रहा अमृतपुर निवासी युवक अमर तोपनो गंभीर रूप से घायल हो गया. उसके सिर में काफी चोटें आयी है. सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर किया गया है.

एक अन्य जानकारी के मुताबिक कर्रा के बाला मोड़ के समीप एक कार जेएच 20 ए 3488 व मोटरसाइकिल के बीच टक्कर हो गयी. घटना में मोटरसाइकिल सवार डोड़मा निवासी राजेश महतो व सूरज महतो घायल हो गये. दोनों को बेहतर उपचार के लिए रिम्स ले जाया गया है. सूत्रों के मुताबिक घटना के बाद भाग रहे कार को कर्रा पुलिस ने जब्त कर लिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola