आग से स्टूडियो खाक, कई सामान जले

Updated at : 11 Feb 2017 9:00 AM (IST)
विज्ञापन
आग से स्टूडियो खाक, कई सामान जले

खूंटी : खूंटी के सिलादोन गांव में नौ फरवरी की देर रात पूनम स्टूडियो में आग लग गयी. इससे एक लैपटॉप, एक डेस्क टॉप, प्रिंटर, कैमरा, इनवर्टर सहित करीब तीन लाख की संपत्ति जल कर नष्ट हो गयी. दुकान मालिक बिरसा पाहन ने बताया कि शाम में वे दुकान बंद कर घर चले गये थे. […]

विज्ञापन

खूंटी : खूंटी के सिलादोन गांव में नौ फरवरी की देर रात पूनम स्टूडियो में आग लग गयी. इससे एक लैपटॉप, एक डेस्क टॉप, प्रिंटर, कैमरा, इनवर्टर सहित करीब तीन लाख की संपत्ति जल कर नष्ट हो गयी. दुकान मालिक बिरसा पाहन ने बताया कि शाम में वे दुकान बंद कर घर चले गये थे. सुबह बगल में रह रहे लोगों ने दुकान में आग लगने की सूचना दी.

इधर, सूचना मिलने पर खूंटी से फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची, तब तक दुकान व सामान जल कर नष्ट हो गये थे. आशंका जतायी जा रही है कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी होगी. एक अन्य जानकारी के मुताबिक नौ फरवरी की देर रात थाना के समाने खड़े एक पुआल के ट्रक में आग लग गयी. पुलिस ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola