कुंदन पाहन का भाई डिंबा ने किया सरेंडर

खूंटी : भाकपा माओवादी के जोनल कमांडर डिंबा पाहन ने शनिवार को खूंटी एसपी अश्विनी कुमार सिन्हा के समक्ष सरेंडर कर दिया. डिंबा पर पुलिस ने 15 लाख रुपये के इनाम की घोषणा कर रखी थी. डिंबा पाहन भाकपा माओवादी के पूर्व जोनल कमांडर कुंदन पाहन व श्याम पाहन का भाई है. उसके खिलाफ रांची […]
खूंटी : भाकपा माओवादी के जोनल कमांडर डिंबा पाहन ने शनिवार को खूंटी एसपी अश्विनी कुमार सिन्हा के समक्ष सरेंडर कर दिया. डिंबा पर पुलिस ने 15 लाख रुपये के इनाम की घोषणा कर रखी थी. डिंबा पाहन भाकपा माओवादी के पूर्व जोनल कमांडर कुंदन पाहन व श्याम पाहन का भाई है. उसके खिलाफ रांची और खूंटी में 18 मामले दर्ज हैं. उसने स्वीकार किया है कि वह विधायक रमेश सिंह मुंडा, डीएसपी प्रमोद कुमार और स्पेशल ब्रांच के इंस्पेक्टर फ्रांसिस इंदवार की हत्या में शामिल था. पुलिस के मुताबिक उसके खिलाफ दर्ज अधिकतर मामले हत्या के हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




