बिना सिक्यूरिटी के विधायक ने गांवों का दौरा किया
Updated at : 17 Oct 2016 12:32 AM (IST)
विज्ञापन

सोनाहातू : विधायक अमित कुमार महतो ने शनिवार व रविवार को राहे प्रखंड के घोर नक्सल प्रभावित गांवों में बिना सुरक्षा गार्ड एवं स्कॉट के देर रात तक दौरा किया. विकास योजनाओं का शिलान्यास किया व ग्रामीणों से समस्याओं की जानकारी ली. विधायक ने सुरक्षा गार्ड के बिना ही चुनिंदा कार्यकर्ताओं के साथ घोर नक्सल […]
विज्ञापन
सोनाहातू : विधायक अमित कुमार महतो ने शनिवार व रविवार को राहे प्रखंड के घोर नक्सल प्रभावित गांवों में बिना सुरक्षा गार्ड एवं स्कॉट के देर रात तक दौरा किया. विकास योजनाओं का शिलान्यास किया व ग्रामीणों से समस्याओं की जानकारी ली. विधायक ने सुरक्षा गार्ड के बिना ही चुनिंदा कार्यकर्ताओं के साथ घोर नक्सल प्रभावित कोंबोजाराडीह गांव पहुंचे.
विगत साल 04 जनवरी 2015 को बासुदेव महतो की हत्या हुई थी. वहीं गुसलू टोला व सेरेंगडीह गांव में नक्सलियों का बेस कैंप भी मिला था. सेरेंगडीह में विगत साल एसपीओ विनोद मुंडा की हत्या, कई बार पुलिस व नक्सलियों के बीच मुठभेड़ एवं इसी क्षेत्र से कुख्यात नक्सली राममोहन मुंडा की गिरफ्तारी हुई थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




