मौसीबाड़ी पहुंचे भगवान जगन्नाथ

Updated at : 07 Jul 2016 7:58 AM (IST)
विज्ञापन
मौसीबाड़ी पहुंचे भगवान जगन्नाथ

जय जगन्नाथ के नारे से गूंजा क्षेत्र, घुरती रथ यात्रा 15 को खूंटी : स्थानीय सीआपीएफ 94 बटालियन के द्वारा बुधवार को भगवान श्री जगन्नाथजी की रथ यात्रा निकाली गयी. मौके पर एक सुसज्जित वाहन में भाई बलराम, बहन सुभद्रा सहित अन्य विग्रह व प्रतिमाएं रखी गयी थी. सीआरपीएफ कैंप से जवान वाहन रूपी रथ […]

विज्ञापन
जय जगन्नाथ के नारे से गूंजा क्षेत्र, घुरती रथ यात्रा 15 को
खूंटी : स्थानीय सीआपीएफ 94 बटालियन के द्वारा बुधवार को भगवान श्री जगन्नाथजी की रथ यात्रा निकाली गयी. मौके पर एक सुसज्जित वाहन में भाई बलराम, बहन सुभद्रा सहित अन्य विग्रह व प्रतिमाएं रखी गयी थी. सीआरपीएफ कैंप से जवान वाहन रूपी रथ को रस्सी से खींच कर जुलूस की शक्ल में स्थानीय मेन रोड स्थित मिश्रा टोली स्थित दुर्गा मंदिर तक लाये.
मौके पर जवान भगवान जगन्नाथ के जयकारे के बीच नाचते गाते चल रहे थे. इस दौरान सुरक्षा का पुख्ता प्रबंध था. इससे पूर्व सीआपीएफ कैंप स्थित मंदिर में भगवान जगन्नाथ, बलराम व सुभद्रा की विधिवत पूजा, आरती व हवन का आयोजन हुए. मुख्य रूप से कमांडेंट रबींद्र भगत उपस्थित थे.
दोपहर में कैंप में भंडारा का आयोजन हुआ. जिसमें काफी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया. जुलूस में विशेष रूप से सीआरपीएफ के संबधित बटालियन के द्वितीय कमान अधिकारी मनोज यादव, अनुराग राज एवं सीएमओ डॉ रबींद्र कुमार, सूबेदार मेजर अजीत अधिकारी, इंस्पेक्टर बालकिशन आदि मौजूद थे.
आपसी भाईचारगी की मिसाल : सीआरपीएफ के उक्त अनुष्ठान में हर मजहब के लोगों ने हिस्सा लिया. हर कोई भगवान की अाराधना व क्षेत्र के लोगों की सुखमय जीवन की कामना की.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola