कोल डंप कमेटी ने दी पेंशन राशि
Updated at : 01 Jun 2016 8:11 AM (IST)
विज्ञापन

पिपरवार : कल्याणपुर कोल डंप कमेटी ने मंगलवार को समारोह आयोजित कर कोल डंप कमेटी से जुड़े 160 पूर्व मजदूरों व विधवाओं के बीच पेंशन का वितरण किया. पिपरवार पीओ भीके शुक्ला, टंडवा प्रमुख सीताराम साहू व डंप संचालन समिति के लोगों ने प्रत्येक वृद्ध व विधवाओं को पांच सौ रुपये की दर से पेंशन […]
विज्ञापन
पिपरवार : कल्याणपुर कोल डंप कमेटी ने मंगलवार को समारोह आयोजित कर कोल डंप कमेटी से जुड़े 160 पूर्व मजदूरों व विधवाओं के बीच पेंशन का वितरण किया. पिपरवार पीओ भीके शुक्ला, टंडवा प्रमुख सीताराम साहू व डंप संचालन समिति के लोगों ने प्रत्येक वृद्ध व विधवाओं को पांच सौ रुपये की दर से पेंशन राशि का भुगतान किया. संचालन समिति के आशिक अली ने बताया कि पेंशन पानेवाले सभी लाभुक पूर्व में डंप कमेटी से जुड़े रहे हैं.
पिछले अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस से यह सहयोग दिया जा रहा है. मौके पर पीओ श्री शुक्ला ने कहा कि पिपरवार में युवकों के लिए ड्राइविंग इंस्टीट्यूट खोला जायेगा. इसमें छोटे-बड़े वाहनों सहित भारी मशीनों के ऑपरेटिंग का प्रशिक्षण दिया जायेगा. इससे उन्हें रोजगार के अवसर मिलेंगे. मौके पर डंप संचालन समिति के कीनू राणा, अर्जुन गंझू, प्रेमसागर मुंडा, निर्मल उरांव, बालेश्वर उरांव, अलेक्जेंडर तिग्गा, जगदेव टानाभगत, रामचंद्र उरांव, तानेश्वर उरांव, फूलचंद भगत, संतोष गिसी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




