उम्मीदों पर खरा उतरेंगे

Updated at : 02 Dec 2015 1:26 AM (IST)
विज्ञापन
उम्मीदों पर खरा उतरेंगे

खूंटी : अंजुमन इसलामिया खूंटी के नवनिर्वाचित सदर जुबेर खां व सचिव रियाज आलम को जामा मसजिद खूंटी के इमाम जमालुद्दीन कासमी ने मंगलवार को पद व गोपनीयता की शपथ दिलायी. दोनों पदधारियों ने कहा कि लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरना हमारी प्राथमिकता है. शपथ ग्रहण समारोह की अध्यक्षता करते हुए मौलाना अबुवकर कासमी(मदरसा […]

विज्ञापन

खूंटी : अंजुमन इसलामिया खूंटी के नवनिर्वाचित सदर जुबेर खां व सचिव रियाज आलम को जामा मसजिद खूंटी के इमाम जमालुद्दीन कासमी ने मंगलवार को पद व गोपनीयता की शपथ दिलायी. दोनों पदधारियों ने कहा कि लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरना हमारी प्राथमिकता है.

शपथ ग्रहण समारोह की अध्यक्षता करते हुए मौलाना अबुवकर कासमी(मदरसा हुसैनिया कडरू) ने कहा कि चयनित पदधारियों से समाज व क्षेत्र को काफी उम्मीद है. चयनित पदधारी युवा व ऊर्जावान है. ऐसे में नेतृत्व क्षमता की कोई कमी नहीं है.

अंजुमन इसलामिया रांची के सदर इबरार अहमद ने कहा कि जाति-धर्म से ऊपर उठ कर जरूरतमंदों की सहायता करें. कार्यक्रम का संचालन खालिद हुसैन व नुमान मंजर तथा धन्यवाद ज्ञापन आफताब आलम ने किया. इस अवसर पर ह्यूमन वेलफेयर सोसायटी के तनवीर आलम, इसरायल अंसारी, शकील पाशा, सुलेमान अहमद, अरकम हुसैन, तनवीर खां, मो सइद, मो महफूज, शोयब अंसारी, के राजा, नइमुद्दीन खां, अजहर अंसारी, एजाज अंसारी, जमील अख्तर व शमशबरेज खां आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola