भारतीय कंपाउंड तीरंदाजी टीम में मधुमिता का चयन

सिल्ली : बिरसा मुंडा तीरंदाजी केंद्र (बीएमएसी) की मधुमिता कुमारी का चयन भारतीय महिला कंपाउंड टीम में किया गया है. मधुमिता आठ से 15 अगस्त तक ताइवान के चाइनीज ताइपाइ में प्रस्तावित एशियन ग्रांड प्रिक्स प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी. यह जानकारी बीएमएसी के मुख्य कोच सह सचिव प्रकाश राम ने दी. उन्होंने बताया कि देश […]
सिल्ली : बिरसा मुंडा तीरंदाजी केंद्र (बीएमएसी) की मधुमिता कुमारी का चयन भारतीय महिला कंपाउंड टीम में किया गया है. मधुमिता आठ से 15 अगस्त तक ताइवान के चाइनीज ताइपाइ में प्रस्तावित एशियन ग्रांड प्रिक्स प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी. यह जानकारी बीएमएसी के मुख्य कोच सह सचिव प्रकाश राम ने दी.
उन्होंने बताया कि देश भर से चार तीरंदाजों का चयन किया गया है. झारखंड की एकमात्र तीरंदाज मधुमिता इस टीम में शामिल है, जिनका चयन कपाउंड टीम में हुआ है़ इससे पूर्व मधुमिता हरियाणा के सोनीपत में चल रहे इंडिया कैंप में भाग लेंगी और वहीं से ताइवान के लिए रवाना होंगी. ज्ञात हो कि मधुमिता का ग्रांड प्रिक्स प्रतियोगिता खेलने का यह दूसरा मौका है. इससे पहले वह मंगोलिया में ग्रांड प्रिक्स में भाग ले चुकी हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




