खूंटी : अलग-अलग सड़क हादसे में सात घायल

Updated at : 30 Nov 2018 9:13 AM (IST)
विज्ञापन
खूंटी : अलग-अलग सड़क हादसे में सात घायल

खूंटी : रांची-खूंटी मार्ग में गायत्री नगर के समीप गुरुवार की सुबह सड़क दुर्घटना में तीन लोग घायल हो गये. घायलों में खूंटी निवासी छात्र ब्रजेश संगा और आशीष हस्सा तथा एक पुलिस को जवान गजगांव निवासी प्रीतम मसीह पूर्ति शामिल हैं. जानकारी के अनुसार ब्रजेश और आशीष बाइक से काॅलेज के लिए रांची जा […]

विज्ञापन

खूंटी : रांची-खूंटी मार्ग में गायत्री नगर के समीप गुरुवार की सुबह सड़क दुर्घटना में तीन लोग घायल हो गये. घायलों में खूंटी निवासी छात्र ब्रजेश संगा और आशीष हस्सा तथा एक पुलिस को जवान गजगांव निवासी प्रीतम मसीह पूर्ति शामिल हैं.

जानकारी के अनुसार ब्रजेश और आशीष बाइक से काॅलेज के लिए रांची जा रहे थे. गायत्री नगर के समीप विपरीत दिशा से आ रही बाइक से उनकी बाइक की टक्कर हो गयी. जिसमें पुलिस जवान प्रीतम मसीह पूर्ति सवार थे. टक्कर के बाद तीनों गंभीर रूप से घायल हो गये.

स्थानीय लोगों के सहयोग से उन्हें सदर अस्पताल पहुंचाया गया. गंभीर रूप से घायल प्रीतम को बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया. वहीं अन्य दोनों का सदर अस्पताल में इलाज किया जा रहा है. दुर्घटना की जानकारी मिलने के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष कांशीनाथ महतो सदर अस्पताल पहुंचे. उन्होंने घायलों की स्थिति की जानकारी ली.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola