डीएवी स्कूल का रिजल्ट शत-प्रतिशत

Updated at : 30 May 2018 5:43 AM (IST)
विज्ञापन
डीएवी स्कूल का रिजल्ट शत-प्रतिशत

शिवम जायसवाल 96.4 प्रतिशत अंक लाकर विद्यालय के टॉपर बने खूंटी : सीबीएसइ 10वीं की परीक्षा में डीएवी स्कूल खूंटी का रिजल्ट शत-प्रतिशत रहा. परीक्षा में विद्यालय से कुल 181 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया था, जिसमें सभी ने सफलता प्राप्त की. 17 विद्यार्थियों को 90 प्रतिशत, 47 विद्यार्थियों को 80 प्रतिशत, 19 विद्यार्थियों को 75 […]

विज्ञापन

शिवम जायसवाल 96.4 प्रतिशत अंक लाकर विद्यालय के टॉपर बने

खूंटी : सीबीएसइ 10वीं की परीक्षा में डीएवी स्कूल खूंटी का रिजल्ट शत-प्रतिशत रहा. परीक्षा में विद्यालय से कुल 181 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया था, जिसमें सभी ने सफलता प्राप्त की. 17 विद्यार्थियों को 90 प्रतिशत, 47 विद्यार्थियों को 80 प्रतिशत, 19 विद्यार्थियों को 75 प्रतिशत, 66 विद्यार्थियों को 60 % से ज्यादा अंक मिले.शिवम जायसवाल 96.4 % अंक लाकर विद्यालय के टॉपर बने, जबकि 94.8%अंक लाकर मृत्युंजय कुमार द्वितीय व अंशिका प्रिया 94 % अंक लाकर तृतीय स्थान पर रही
. इसके अलावा रोणित राज 93.8 % अंक लाकर चतुर्थ स्थान, 93.2 प्रतिशत अंक लाकर मास्टर गौरव व अनंत स्वप्निल पांचवें स्थान, 93 % अंक लाकर राजवर्द्धन सिंह छठे स्थान, 92.8 % अंक लाकर रितू मेहता सातवें, 91 % रिशु कुमार आठवें, 90.8 अंक लाकर शिवाणी कुमारी नौवें व 90.6 अंक लाकर संयुक्त रूप से मानस मिश्र, राहुल कुमार, निम्मी कुमारी, निशी टोपनो 10वें स्थान पर रहे. इसके अलावा ऋषभ राज को 90.4, हर्ष जायसवाल व संजीत कुमार को 90% अंक मिला. बच्चों की सफलता पर प्राचार्य टीपी झा ने हर्ष प्रकट करते हुए सफलता का श्रेय स्कूल के शिक्षकों व विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत को दिया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola