अंतरराष्ट्रीय एंटी ट्रैफिकिंग एक्सपर्ट डॉ वेनेसा वाउच पहुंचे खूंटी, ट्रैफिकिंग पर रोकथाम की ली जानकारी

Updated at : 14 Oct 2017 12:02 PM (IST)
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय एंटी ट्रैफिकिंग एक्सपर्ट डॉ वेनेसा वाउच पहुंचे खूंटी, ट्रैफिकिंग पर रोकथाम की ली जानकारी

खूंटी: टेक्सास विवि के अंतर्राष्ट्रीय एंटी ट्रैफिकिंग एक्सपर्ट डॉ वेनेसा वाउच ने शक्तिवाहिनी संगठन की सोहिनी दास, पब्लिक अफेयर्स स्पेशलिस्ट, अमेरिकन सेंटर एवं जय ट्रेलर असिस्टेंट पब्लिक अफेयर्स ऑफिसर, अमेरिकन सेंटर के सदस्यों के साथ खूंटी का भ्रमण किया. इस क्रम में डॉ वेनेजा ने एसएस हाइस्कूल के एस्ट्रोटर्फ मैदान में बालिका हॉकी खेल का […]

विज्ञापन

खूंटी: टेक्सास विवि के अंतर्राष्ट्रीय एंटी ट्रैफिकिंग एक्सपर्ट डॉ वेनेसा वाउच ने शक्तिवाहिनी संगठन की सोहिनी दास, पब्लिक अफेयर्स स्पेशलिस्ट, अमेरिकन सेंटर एवं जय ट्रेलर असिस्टेंट पब्लिक अफेयर्स ऑफिसर, अमेरिकन सेंटर के सदस्यों के साथ खूंटी का भ्रमण किया. इस क्रम में डॉ वेनेजा ने एसएस हाइस्कूल के एस्ट्रोटर्फ मैदान में बालिका हॉकी खेल का शुभारंभ किया.

डॉ वेनेजा ट्रैफिकिंग की शिकार बच्चियों के बारे में जानकारी लेने के लिए बाल मित्र थाना खूंटी, बाल कल्याण समिति, जिला बाल संरक्षण इकाई एवं अन्य बाल सुधार से संबंधित एनजीओ से मिले. सरकार की ओर से दी जानेवाली सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की. संबंधित अधिकारियों ने बताया कि रेस्क्यू कर लायी गयी बच्चियों का बाल कल्याण समिति के साथ काउंसेलिंग कर सहयोग विलेज में रखा जाता है.

जहां उनके आवास व पढ़ाई के साथ कौशल विकास का प्रशिक्षण देकर उन्हें स्वावलंबी बनाने का प्रयास होता है. यह भी बताया गया कि गांवों में बाल संरक्षण समिति बनायी गयी है. डॉ वाउच डीसी से भी मिले. ट्रैफिकिंग एवं सरकार की ओर से दी जानेवाली सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली. डीसी ने बताया कि बताया कि जिला प्रशासन की ओर से ट्रैफिकिंग की शिकार बच्चियों को रेस्क्यू कर लाया जाता है.

उनकी पढ़ाई-लिखाई से लेकर आजीविका हेतु कार्य किये जा रहे हैं. खूंटी जिला के कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालयों में कई छुड़ायी गयी बालिकाओं का नामांकन लिया गया है. साथ ही उन लड़कियों को कौशल विकास के तहत विभिन्न ट्रेडों में प्रशिक्षित करा कर नियोजन का साधन मुहैया कराया जाता है. डॉ वाउच ने यह भी जानकारी ली कि कैसे सीमित संसाधनों से समाज में परिवर्तन लानेवाले कार्य किये जा सकते हैं.

सामाजिक कुरीतियों से कैसे बचा जा सकता है. मीरा सिंह ने बाल विवाह के बारे में बताते हुए कहा कि सूचना मिलने के बाद कई बार प्रशासन बाल विवाह को रोकने में कामयाब रहा है. उपायुक्त ने डॉ वाउच व अन्य को शॉल एवं द लैंड ऑफ बिरसा मुंडा पुस्तक देकर सम्मानित किया. मौके पर एसपी अश्विनी सिन्हा व अन्य अधिकारी मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola