झुमरी तिलैया के फल के कैरेट में लगी भीषण आग, लोगों की सूझबूझ से टला हादसा

Koderma News: झुमरी तिलैया शहर के अड्डी बांग्ला स्थित दुर्गा मंडप के सामने शुक्रवार की सुबह एक खाली जमीन पर रखे फल के कैरेट में अचानक भीषण आग लग गई. आग की लपटें इतनी तेज थीं कि उसे काफी दूर से देखा जा सकता था. घटना की सूचना मिलते ही इलाके में अफरा-तफरी और हड़कंप मच गया.

कोडरमा से विकास कुमार की रिपोर्ट

Koderma News: झारखंड में कोडरमा जिले के झुमरीतिलैया के अड्डी बांग्ला इलाके में आज शुक्रवार सुबह अफरा-तफरी मच गई, जब दुर्गा मंडप के सामने एक खाली जमीन पर रखे फल के कैरेट में अचानक आग लग गई. आग की लपटें इतना तेज थी की उसे काफी दूर से देखा जा सकता था. 

शुरुआत में स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया पर आग बढ़ती गई. ऐसे में दमकल विभाग को सूचना दी गई. हालांकि दमकल के पहुंचने से पहले हीं लोगों ने आग बुझा लिया. आग से फल का काफी कैरेट जल गया. बता दें की इस इलाके में बाजार समिति होने की वह से कई फल गद्दी है. इनका खाली कैरेट जमीन में पड़ा रहता है उसी में आग लगी. आग लगने का करना पता नहीं चल पाया है. इससे पहले भी इस इलाके में इस तरह की घटना हो चुकी है.

यह भी पढ़ें: बोकारो का चंद्रपुरा DVC प्लांट में भीषण आग, CISF की वजह से टला बड़ा हादसा, धू-धू कर जला एमसीसी-2 पैनल

इसे भी पढ़ें: गढ़वा के मेराल में अबुआ आवास के नाम पर वसूली, बीडीसी और बिचौलियों पर केस दर्ज

इसे भी पढ़ें: कौन है भीम राम, जिसने भगताइन के कहने पर विष्णुगढ़ की बच्ची का सिर कुचला

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Priya gupta

प्रिया गुप्ता पिछले एक वर्ष से प्रभात खबर में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >