संवाददाता, जामताड़ा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गांधी मैदान जामताड़ा में शनिवार को जिला प्रशासन बनाम नागरिक एकादश मैत्री (फ्रैंडली) क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया. उक्त मैच का शुभारंभ मंत्री डॉ इरफान अंसारी, डीसी आलोक कुमार , एसपी शम्भू कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारियों ने किया.
इस अवसर पर जिला प्रशासन एकादश एवं नागरिक एकादश के बीच 10-10 ओवर का मैच खेला गया. पूरे मैच के दौरान दोनों ही टीमों ने रोमांचक मैच खेला. बारिश के वजह मैच ड्रा रहा. इस दौरान मंत्री, उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने दोनों टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया.
मंत्री ने मैत्री मैच के आयोजन की सराहना दी एवं प्रशासन एवं जनता के बीच आपसी सामंजस्य को बरकरार रखने पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि सरकार एवं प्रशासन जनता के साथ है. वहीं जीवन में खेल को शामिल करने का अपील किया. इसके अलावा उन्होंने खेल के क्षेत्र में बढ़ावा देने के लिए अपने स्तर से आवश्यक पहल करने का आश्वासन दिया.
वहीं डीसी आलोक कुमार ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों के खेल प्रदर्शन की सराहना करते हुए खेल भावना से खेलने, खेल को अपने दिनचर्या का हिस्सा बनाने का अपील किया.
मौके पर परियोजना निदेशक आईटीडीए जुगनू मिंज, अनुमंडल पदाधिकारी अनंत कुमार, सिविल सर्जन डॉ एस के मिश्रा, एसडीपीओ वसीम रजा सहित अन्य थे.
