मिक्सी का प्लग लगाते समय करंट की चपेट में आयी बुजुर्ग महिला, धनबाद रेफर

नारायणपुर के चैनपुर गांव में मिक्सी का प्लग लगाते समय 60 वर्षीय महिला करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई, धनबाद रेफर किया गया।

नारायणपुर, जामताड़ा : नारायणपुर थाना क्षेत्र के चैनपुर गांव में रविवार को मिक्सी का प्लग विद्युत बोर्ड में लगाते समय करंट की चपेट में आने से 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी. घटना के बाद परिजन आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) नारायणपुर लेकर पहुंचे. प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया.

जानकारी के अनुसार, चैनपुर गांव निवासी सुधीर रक्षित की पत्नी प्रजापति देवी (60) रविवार को अपने घर में मिक्सी का प्लग विद्युत बोर्ड में लगा रही थीं. इसी दौरान अचानक उन्हें करंट लग गया. करंट का जोरदार झटका लगने से वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ीं.

घटना के बाद परिजन तत्काल उन्हें सीएचसी नारायणपुर ले गये. यहां चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. केदार महतो की देखरेख में उनका प्राथमिक उपचार किया गया. चिकित्सकों ने महिला की स्थिति गंभीर देखते हुए बेहतर चिकित्सा सुविधा के लिए धनबाद रेफर कर दिया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Umesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >