तरुणोत्सव में कौशल विकास के लिए किया गया प्रेरित

Updated at : 28 Apr 2017 1:39 AM (IST)
विज्ञापन
तरुणोत्सव में कौशल विकास के लिए किया गया प्रेरित

जामताड़ा : केंद्रीय विद्यालय जामताड़ा में तीन दिवसीय तरुणोत्सव कार्यक्रम का दूसरे दिन दशवीं एवं बारहवीं के बच्चों को कौशल के गुण सिखाया गया. कार्यक्रम के दूसरे दिन कुमारडुबी कॉलेज से सेवानिवृत प्राचार्य रमणी मोहन खान, डॉ नमिता झा ने बच्चों को नैतिक शिक्षा के साथ-साथ कौशल के क्षेत्र में भी जानकारी दी. चिकित्सा के […]

विज्ञापन

जामताड़ा : केंद्रीय विद्यालय जामताड़ा में तीन दिवसीय तरुणोत्सव कार्यक्रम का दूसरे दिन दशवीं एवं बारहवीं के बच्चों को कौशल के गुण सिखाया गया. कार्यक्रम के दूसरे दिन कुमारडुबी कॉलेज से सेवानिवृत प्राचार्य रमणी मोहन खान, डॉ नमिता झा ने बच्चों को नैतिक शिक्षा के साथ-साथ कौशल के क्षेत्र में भी जानकारी दी.

चिकित्सा के क्षेत्र में क्या-क्या कैरियर है, को विस्तृत रूप से बताया. केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य गौतम कुमार पत्रलेख ने कहा कि दशवीं एवं बारहवीं के बच्चे परीक्षा देकर बैठे हुए हैं. केंद्रीय विद्यालय संगठन के निर्देशानुसार इन फुरसत के समय में बच्चों को हर क्षेत्र के विशेषज्ञ से कौशल की जानकारी देनी है. तीन दिवसीय तरुणोत्सव कार्यक्रम के दूसरे दिन शिक्षक नीरज आनंद, नंदन दूबे, कुमारी बेबी सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola