मनेरगा योजना के सफल संचालन को लेकर प्रशासन सख्त

जामताड़ा : मनरेगा योजना के सफल क्रियान्वयन को लेकर जिला प्रशासन सख्त दिखते जा रहा है. जिला स्तरीय पदाधिकारी लगातार में क्षेत्र का भ्रमण कर मनरेगा योजना का निरीक्षण कर रहे हैं. विभाग अपने लक्ष्य को पाने के लिए जिला स्तर से कार्रवायी भी प्रारंभ कर दी गयी है. यहां तक जिला के कई पचांयत […]
जामताड़ा : मनरेगा योजना के सफल क्रियान्वयन को लेकर जिला प्रशासन सख्त दिखते जा रहा है. जिला स्तरीय पदाधिकारी लगातार में क्षेत्र का भ्रमण कर मनरेगा योजना का निरीक्षण कर रहे हैं. विभाग अपने लक्ष्य को पाने के लिए जिला स्तर से कार्रवायी भी प्रारंभ कर दी गयी है. यहां तक जिला के कई पचांयत सेवक व रोजगार सेवक को वेतन भी बंद कर दी गयी है. सरकार का साफ निर्देश है कि मनरेगा में लापरवाही होने पर मनरेगा कर्मी के अलावे बीडीओ,
बीपीओ का भी वेतन रोकने में प्रशासन देर नहीं करेगा. डीडीसी कुमार मिथिलेस प्रसाद ने स्पष्ट कहा है कि मनरेगा में लापरवाही नहीं चलने दिया जायेगा. बता दें कि राज्य सरकार वित्तीय वर्ष 2016-17 में जिला में दस हजार डोभा निर्माण करने का लक्ष्य दिया था, लेकिन वित्तीय वर्ष समाप्ति के बाद भी लक्ष्य को हासिल नहीं कर पाया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




