पारा शिक्षिका ललिता हांसदा हत्या कांड

जामताड़ा/ नारायणपुर : नारायणपुर थाना क्षेत्र के तेतुलियाटांड़ गांव की पारा शिक्षिका ललिता हांसदा की हत्या के 72 घंटे बीत गये. इसके बावजूद पुलिस अब तक उसके शव के शेष दो टुकड़े को बरामद नहीं कर सकी है. जिससें पुलिस के ऊपर सवालिया निशान लोग लगा रहे हैं. पुलिस अधीक्षक जया राय ने पुलिस पदाधिकारियों […]
जामताड़ा/ नारायणपुर : नारायणपुर थाना क्षेत्र के तेतुलियाटांड़ गांव की पारा शिक्षिका ललिता हांसदा की हत्या के 72 घंटे बीत गये. इसके बावजूद पुलिस अब तक उसके शव के शेष दो टुकड़े को बरामद नहीं कर सकी है. जिससें पुलिस के ऊपर सवालिया निशान लोग लगा रहे हैं. पुलिस अधीक्षक जया राय ने पुलिस पदाधिकारियों को हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए सख्त हिदायत दी है.
इधर, इस मामले को लेकर पारा शिक्षक संघ में भी नाराजगी देखी जा रही है. झारखंड प्रदेश पारा शिक्षक संघ के प्रखंड अध्यक्ष सुमन सिंह ने कहा कि यदि शीघ्र मामलें का उद्भेदन नहीं हुआ तो पारा शिक्षक संघ राज्य कमेटी के निर्णय पर धरना पर बैठ जायेगी. जिसकी सारी जवाबदेही पुलिस प्रशासन होगी. उन्होंने मांग किया कि मृतक परिवार के आश्रितों को पांच लाख रुपये मुआवजा भी दिया जाये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




