हटायी जायेंगी काम नहीं करने वाली जल सहिया

जामताड़ा : बीडीओ अमित कुमार ने शनिवार को प्रखंड कार्यालय में आयोजित बैठक में कहा है कि काम नहीं करने वाली जलसहिया को हटाया जायेगा. उन्होंने शौचालय निर्माण की गति को बढ़ाने का निर्देश दिया. बैठक में मुखिया, जल सहिया, प्रखंड कॉडिनेटर एवं ब्लॉक कर्मी मौजूद थे. मौके पर बीडीओ ने कहा हर हाल में […]
जामताड़ा : बीडीओ अमित कुमार ने शनिवार को प्रखंड कार्यालय में आयोजित बैठक में कहा है कि काम नहीं करने वाली जलसहिया को हटाया जायेगा. उन्होंने शौचालय निर्माण की गति को बढ़ाने का निर्देश दिया.
बैठक में मुखिया, जल सहिया, प्रखंड कॉडिनेटर एवं ब्लॉक कर्मी मौजूद थे. मौके पर बीडीओ ने कहा हर हाल में समय सीमा से पहले पूरे प्रखंड को ओडीएफ घोषित करना है. यदि जल सहिया शौचालय निर्माण कराने में रूचि नहीं ले रही हैं तो संबंधित पंचायत के मुखिया उक्त जल सहिया को हटाकर दूसरे जल सहिया का चयन करें. मौके पर प्रखंड को-ऑर्डिनेटर विजेंद्र गिरि, सौरव भैया, राजीव रंजन सहित अन्य लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




