नगर पंचायत का न्यूटाउन मुहल्ला ओडीएफ घोषित

Published at :03 Oct 2016 3:24 AM (IST)
विज्ञापन
नगर पंचायत का न्यूटाउन मुहल्ला ओडीएफ घोषित

जामताड़ा : जामताड़ा नगर पंचायत की ओर से गांधी जयंती पर रविवार को वार्ड नंबर आठ के न्यूटाउन मुहल्ला को खुले में शौचमुक्त बनाने को लेकर गौरव यात्रा निकाली गयी. इसका का नेतृत्व नपं अध्यक्ष बीरेद्र मंडल ने किया. यात्रा में ज्ञानोदय विद्या मंदिर के बच्चों के साथ नपं के पदाधिकारी, कर्मी व वार्ड सदस्यों […]

विज्ञापन

जामताड़ा : जामताड़ा नगर पंचायत की ओर से गांधी जयंती पर रविवार को वार्ड नंबर आठ के न्यूटाउन मुहल्ला को खुले में शौचमुक्त बनाने को लेकर गौरव यात्रा निकाली गयी. इसका का नेतृत्व नपं अध्यक्ष बीरेद्र मंडल ने किया. यात्रा में ज्ञानोदय विद्या मंदिर के बच्चों के साथ नपं के पदाधिकारी, कर्मी व वार्ड सदस्यों ने भाग लिया.

यह यात्रा न्यूटाउन से निकलकर गांधी मैदान, टाॅवर चौक होते हुए पुन: न्यूटाउन के सभी गली में घुम-घुमकर स्वच्छ भारत मिशन का नारा लगाया. नपं अध्यक्ष ने कहा कि बापू के सपनों को पूरा किया जा रहा है. शहर के वार्ड नंबर आठ को गांधी जयंती पर ओडीएफ घोषित किया गया. इस अवसर पर नपं के कार्यपालक पदाधिकारी हातिम ताई राय, उपाध्यक्ष मालती देवी, राजा अजीत सिंह, वार्ड पार्षद सजल दत्ता, सीमा ब्लैक, चंडी चरण दे, चंडी दास भंडारी, पुष्पा कुमारी, अनिता कुमारी, नपं के सीटी मैनेजर आदि थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola