लक्ष्मण गिलुवा को दी बधाई

Published at :26 Aug 2016 1:17 AM (IST)
विज्ञापन
लक्ष्मण गिलुवा को दी बधाई

जामताड़ा : जामताड़ा के एक स्थानीय होटल में भाजपा के बीस सूत्री जिला उपाध्यक्ष संतन मिश्रा के नेतृत्व में बैठक कर प्रदेश अध्यक्ष श्री गिलुवा को बधाई दी. श्री मिश्रा ने कहा कि लक्ष्मण गिलुवा एक अनुभवी एवं सुलझे हुए वरीय नेता है. उनके प्रदेश अध्यक्ष बनने पर पार्टी झारखंड में मजबूत होगा. श्री मिश्रा […]

विज्ञापन

जामताड़ा : जामताड़ा के एक स्थानीय होटल में भाजपा के बीस सूत्री जिला उपाध्यक्ष संतन मिश्रा के नेतृत्व में बैठक कर प्रदेश अध्यक्ष श्री गिलुवा को बधाई दी. श्री मिश्रा ने कहा कि लक्ष्मण गिलुवा एक अनुभवी एवं सुलझे हुए वरीय नेता है. उनके प्रदेश अध्यक्ष बनने पर पार्टी झारखंड में मजबूत होगा. श्री मिश्रा ने कहा कि लक्ष्मण गिलुवा के प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने पर महिला मोरचा में भी खुशी है. इस अवसर पर महिला मोरचा की जिलाध्यक्ष बबीता झा, जिला महामंत्री गीता देवी, भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह,

चंदन सिंह, विमल महतो, मोहन शर्मा, मनीष दूबे, मिश्रा परवीन सहित अन्य मौजूद थे.

बिंदापाथर प्रतिनिधि के अनुसार लक्ष्मण गिलुवा को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है. बधाई देने वालों में सुबल सिंह, प्रवास हेंब्रम, ठाकुरमणी सिंह, अभय सिंह, सुनील सिंह, दुलाल सिंह, प्रताप सिंह आदि शामिल है.
फतेहपुर : फतेहपुर उच्च विद्यालय में पारा शिक्षक संघ की बैठक प्रखंड अध्यक्ष ननीगोपाल यादव की अध्यक्षता में हुई. बैठक में मुख्य रुप से कार्यकारी जिलाध्यक्ष निलांबर मंडल उपस्थित थे.
इसमें संगठन मजबूती को लेकर विशेष रूप से चर्चा किया गया. साथ ही प्रदेश अध्यक्ष पद के चुनाव की भी चर्चा की गयी. बैठक के बाद पारा शिक्षकों का प्रतिनिधि मंडल बीइओ से मिलकर मानदेय भुगतान करने की मांग की. इस पर बीइओ ने जल्द मानदेय भुगतान की बात कही. इस मौके पर प्रखंड सचिव गोपाल मंडल, निर्मल मंडल, राजेश कुमार, कुमार राजीव रंजन, गणेश चार सहित कई पारा शिक्षक उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola