श्याम भक्ति में लीन हुए भक्त

जामताड़ा : शहर स्थित श्याम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा माहोत्सव को लेकर आज दूसरे दिन मारवाड़ी महिला समिति द्वारा भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया. गीतों से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया. इस दौरान काफी संख्या में मारवाड़ी समुदाय के महिलाएं, पुरुष, बालक-बालिकाएं इस कार्यक्रम का हिस्सा बने. लोगों में गजब का उत्साह दिख रहा था. […]
जामताड़ा : शहर स्थित श्याम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा माहोत्सव को लेकर आज दूसरे दिन मारवाड़ी महिला समिति द्वारा भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया. गीतों से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया. इस दौरान काफी संख्या में मारवाड़ी समुदाय के महिलाएं, पुरुष, बालक-बालिकाएं इस कार्यक्रम का हिस्सा बने.
लोगों में गजब का उत्साह दिख रहा था. भजन-कीर्तन के दौरान भक्त श्याम बाबा के जयकारे भी लगा रहे थे. बुधवार को कार्यक्रम को लेकर अन्न अधिवास का आयोजन किया गया. वहीं आज संध्या छह बजे से मारवाड़ी महिला समिति जामताड़ा द्वारा भजन संध्या का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के तीसरे दिन गुरुवार को सरकरा पुष्पधिवास आयोजित किया जायेगा. साथ ही साथ दोपहर एक बजे से श्याम ज्योति पाठ का आयोजन किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




