बाइक समेत अन्य सामान जब्त

Published at :25 Dec 2015 6:22 AM (IST)
विज्ञापन
बाइक समेत अन्य सामान जब्त

विद्यासागर : करमाटांड़ पुलिस ने गुरुवार को करमाटांड़ थाना प्रभारी रवि ठाकुर ने साइबर आरोपित जितेंद्र मंडल के यहां कुर्की जब्ती की. इस दौरान पुलिस ने आरोपित जितेंद्र मंडल के यहां पुलिस दलबल के साथ पहुंची और आरोपित के घर से फर्नीचर, सोफा, टेबल, अपाची बाई जेएच 15 के 6901 सहित अन्य सामान जब्त किया. […]

विज्ञापन

विद्यासागर : करमाटांड़ पुलिस ने गुरुवार को करमाटांड़ थाना प्रभारी रवि ठाकुर ने साइबर आरोपित जितेंद्र मंडल के यहां कुर्की जब्ती की. इस दौरान पुलिस ने आरोपित जितेंद्र मंडल के यहां पुलिस दलबल के साथ पहुंची और आरोपित के घर से फर्नीचर, सोफा, टेबल, अपाची बाई जेएच 15 के 6901 सहित अन्य सामान जब्त किया.

बताते चले कि जितेंद्र मंडल के ऊपर करमाटांड़ थाना में कांड संख्या 96/15 तहत साइबर क्राइम का मामला दर्ज है. वहीं 24 नवंबर को यूपी पुलिस ने करमाटांड़ थाना के सहयोग से दुधानी के साइबर अपराधी किशन मंडल के यहां भी कुर्की जब्ती की थी. मौके पर थाना प्रभारी रवि ठाकुर ने बताया कि साइबर अपराधियों की जड़ जिले में काफी गहरी है. खास कर हमारे थाना क्षेत्र में साइबर अपराधियों का बोलबाला है. अत: इस पर नकेल कसने के लिए पुलिस पूरी तरीके से तैयार है और इसके लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola