शहर में निकाली रैली, किया प्रदर्शन
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :16 Oct 2015 3:53 AM (IST)
विज्ञापन

कुंडहित : किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर अखिल भारतीय किसान सभा ने प्रखंड कार्यालय के समक्ष धरना दिया. धरना से पूर्व पुराना स्टेट बैंक से एक रैली निकाली जो प्रखंड कार्यालय पहुंच कर सभा में तब्दील हो गयी. सभा को संबोधित करते हुए किसान सभा के जामताड़ा जिला प्रभारी हर प्रसाद खां ने कहा […]
विज्ञापन
कुंडहित : किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर अखिल भारतीय किसान सभा ने प्रखंड कार्यालय के समक्ष धरना दिया. धरना से पूर्व पुराना स्टेट बैंक से एक रैली निकाली जो प्रखंड कार्यालय पहुंच कर सभा में तब्दील हो गयी. सभा को संबोधित करते हुए किसान सभा के जामताड़ा जिला प्रभारी हर प्रसाद खां ने कहा कि बारिश के अभाव में 80 फीसदी धान की फसल खराब हो गयी है.
उन्होंने अजय बराज योजना के तहत मुख्य नहर एवं सभी शाखाओं में रबी की खेती के पूर्व पानी छोड़ने की मांग की. श्री खां ने कहा कि खाद्य सुरक्षा कानून में भी घपलेबाजी हुई है. जो गरीब हैं उनकी सूची से नाम हटा दिया गया एवं अमीरों के नाम जोड़े गये हैं.
कहा, गरीबों के पास खाद्य सुरक्षा कार्ड नहीं रहने पर गरीब मिट्टी तेल से भी वंचित हो जायेंगे. वहीं सभा को दक्षिणेश्वर ये घोष, तुषार मंडल, गौतम खां आदि ने भी संबोधित किया. वहीं सभा के बाद बीडीओ को मांग पत्र सौंपा गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




