उम्मीद में उम्र थक गयी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :07 Feb 2015 12:26 PM (IST)
विज्ञापन

मसलिया : वृद्धा पेंशन की उम्मीद में मसलिया प्रखंड के नयाडीह पंचायत के बागदुमी गांव की आदिम जनजाति पहाड़िया समुदाय की पुरनी पूजहरीन की उम्र थक गयी लेकिन आज तक इस योजना का लाभ उन्हें नहीं मिल पाया. वो कहतीं हैं अब उनमें हिम्मत नहीं जो कार्यालय का चक्कर काट सकें. सरकार 60 साल व […]
विज्ञापन
मसलिया : वृद्धा पेंशन की उम्मीद में मसलिया प्रखंड के नयाडीह पंचायत के बागदुमी गांव की आदिम जनजाति पहाड़िया समुदाय की पुरनी पूजहरीन की उम्र थक गयी लेकिन आज तक इस योजना का लाभ उन्हें नहीं मिल पाया.
वो कहतीं हैं अब उनमें हिम्मत नहीं जो कार्यालय का चक्कर काट सकें. सरकार 60 साल व उसके अधिक उम्र के वृद्धों को पेंशन देती है, पर मसलिया अंचल के नयाडीह पंचायत में पदस्थापित अंचल कार्यालय के राजस्व कर्मचारी की उदासीनता की वजह से सरकार की इस योजना का लाभ पाने से वंचित हैं.
वह कहती हैं कि किसी बिचौलिये को नहीं पक ड़ने की वजह से उसका पेंशन स्वीकृ त नहीं हुआ है. बिचौलिये जिसका ठेका लेता है उसी का पेंशन स्वीक ृत होता है. मुखिया शीला हेंब्रम ने बताया कि हमें इस संबंध में जानकारी नहीं है. अब जानकारी मिली है तो पहल करूं गी. अंचलाधिकारी संजय कुमार बाखला ने बताया कि उनके संज्ञान में मामला आया है. वृद्धा को पेंशन दिलाने की पहल होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










