एसएचजी की सदस्यों ने विद्यालय में जड़ा ताला

Published at :16 Jul 2013 1:53 PM (IST)
विज्ञापन
एसएचजी की सदस्यों ने विद्यालय में जड़ा ताला

शिकारीपाड़ा : मलूटी पंचायत के बांकीजोर गांव के उत्क्रमित मध्य विद्यालय में बुधवार को मध्याह्न् भोजन बनाने संबंधी विवाद को लेकर हंगामा हुआ. स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने विद्यालय में तालाबंदी कर दी. विद्यालय में 104 बच्चे नामांकित हैं. प्रधानाध्यापक मितन हांसदा के अलावे 4 पारा शिक्षक कार्यरत हैं. प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी लंबोदर […]

विज्ञापन

शिकारीपाड़ा : मलूटी पंचायत के बांकीजोर गांव के उत्क्रमित मध्य विद्यालय में बुधवार को मध्याह्न् भोजन बनाने संबंधी विवाद को लेकर हंगामा हुआ. स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने विद्यालय में तालाबंदी कर दी.

विद्यालय में 104 बच्चे नामांकित हैं. प्रधानाध्यापक मितन हांसदा के अलावे 4 पारा शिक्षक कार्यरत हैं. प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी लंबोदर महतो के मुताबिक विद्यालय में पूर्व से तीन रसोईया हैं. स्वयं सहायता समूह की महिलाएं चाहती हैं कि सभी महिलाएं पाली बनाकर मध्याह्न् भोजन बनायेंगी.

सचिव ने उनके प्रस्ताव को मानने से इंकार कर दिया, तो उनलोगों ने विद्यालय में ताला बंद कर दिया है. दोपहर बाद तक ताला नहीं खोला जा सका. मामले में अब तक किसी तरह की कार्रवाई नहीं हो सकी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola