सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत

कुंडहित : थाना क्षेत्र के बारमेसिया मोड़ पर मोटरसाइकिल दुर्घटना से एक की मौत हो गयी. मृतक व्यक्ति की पहचान वोटर कार्ड से हुई है. मृतक के पास से मिले वोटर कार्ड के अनुसार उसका नाम कालोसोना सोरेन (28 वर्ष) है तथा वह नाला के कपासडंगा का रहने वाला है. श्री सोरेन मोटरसाइकिल डिस्कवर (जेएच […]
कुंडहित : थाना क्षेत्र के बारमेसिया मोड़ पर मोटरसाइकिल दुर्घटना से एक की मौत हो गयी. मृतक व्यक्ति की पहचान वोटर कार्ड से हुई है. मृतक के पास से मिले वोटर कार्ड के अनुसार उसका नाम कालोसोना सोरेन (28 वर्ष) है तथा वह नाला के कपासडंगा का रहने वाला है.
श्री सोरेन मोटरसाइकिल डिस्कवर (जेएच 21 बी 4100) से दुमका की ओर से नाला आ रहा थे. इस क्रम में कुंडहित के बारमसिया मोड़ पर दुर्घटना हो गयी तथा मौके पर ही उन्होंने दम तोड़ दिया. पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे ले लिया तथा पोस्टमार्टम के लिए जामताड़ा भेज दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










