अगलगी में दो घर राख, नुकसान

बिन्दापाथर : सिमलडुबी गांव में गुरुवार की देर रात को आग लगने से लाखों की संपत्ति जल कर खाक हो गयी. जानकारी के अनुसार सिमलडुबी गांव के चित्तरंजन दे एवं मंटू दे के घर को आग ने अपने आगोश में ले लिया. दोनों के घर लकड़ी एवं टाली का था. जिसके कारण आग तेजी से […]
बिन्दापाथर : सिमलडुबी गांव में गुरुवार की देर रात को आग लगने से लाखों की संपत्ति जल कर खाक हो गयी. जानकारी के अनुसार सिमलडुबी गांव के चित्तरंजन दे एवं मंटू दे के घर को आग ने अपने आगोश में ले लिया. दोनों के घर लकड़ी एवं टाली का था. जिसके कारण आग तेजी से फैल गयी.
चित्तरंजन दे के घर में रखे चावल, कपड़े, रुपये, टीवी, शोकेस, अलमारी, शाखा, चूड़ी, पैसा व अन्य सामग्री जल कर खाक हो गयी. मालूम हो कि श्री दे चूड़ी माला की फेरी कर अपने तथा परिवार का भरण-पोषण करते थे. वहीं मंटू दे की साइकिल, रुपये, चावल, कपड़े, वर्तन आदि जल कर राख हो गये. आग की लपटें इतनी तेज थी कि लग रहा था कि पूरे गांव आगोश में ले लेगी. लेकिन ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया. आग कैसे लगी है इसकी कोई सटीक जानकारी किसी को भी नहीं है. सूचना मिलते ही नाला विधायक रवीन्द्रनाथ महतो एवं मुखिया राजीव कुमार यादव पहुंचे और पीड़ितों को कंबल दिया. वहीं उन्हें हर संभव सहायता दिलाने का आश्वासन दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




