फर्जी कागजात के साथ योगदान करने पहुंचा युवक

Updated at : 12 Jan 2018 5:24 AM (IST)
विज्ञापन
फर्जी कागजात के साथ योगदान करने पहुंचा युवक

जामताड़ा : खाद्य आपूर्ति विभाग में नाैकरी देने के नाम पर एक और ठगी मामले का खुलासा हुआ है. मिहिजाम के रामुखटाल निवासी उपेंद्र चौधरी गुरुवार को खाद्य आपूर्ति विभाग में योगदान करने आया था. उसने अपना योगदान देने की बात विभाग के सहायक से कहा़ सहायक ने सभी कागजात देखा, तो पता चला कि […]

विज्ञापन

जामताड़ा : खाद्य आपूर्ति विभाग में नाैकरी देने के नाम पर एक और ठगी मामले का खुलासा हुआ है. मिहिजाम के रामुखटाल निवासी उपेंद्र चौधरी गुरुवार को खाद्य आपूर्ति विभाग में योगदान करने आया था. उसने अपना योगदान देने की बात विभाग के सहायक से कहा़ सहायक ने सभी कागजात देखा, तो पता चला कि उसके पास फर्जी कागजात है़

इसके बाद उससे कागजात के बारे में पूछताछ की गयी. इस पर उपेंद्र ने बताया कि मिहिजाम हिल रोड निवासी संतोष सोनी ने छह हजार रुपये लेकर कागजात उपलब्ध कराया है. गौरतलब है कि संतोष सोनी पहले ही ठगी करने के आरोप में जेल में बंद है़ उपेंद्र को संतोष द्वारा दिये गये योगदान पत्र झारखंड अनुबंध कर्मचारी चयन आयोग लिखा है़ पत्र में उपेंद्र का बैंक खाता संख्या, मोबाइल नंबर भी अंकित है़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola