अाराध्या हार्डवेयर दुकान खोलने के बाद से ही था विवाद

जामताड़ा/करमाटांड़ : चंद्रमोहन मंडल पूर्व में मिठाई की दुकान में मिठाई बनाने का काम करते थे. पिछले दो वर्षों से आराध्या हार्डवेयर के नाम से दुकान खोलने के बाद चंद्रमोहन मंडल एवं उनके दो बेटे दुर्योधन मंडल एवं बलराम मंडल तीनों मिल कर उक्त दुकान को चलाते थे. बताया जाता है कि हार्डवेयर दुकान खोलने […]
जामताड़ा/करमाटांड़ : चंद्रमोहन मंडल पूर्व में मिठाई की दुकान में मिठाई बनाने का काम करते थे. पिछले दो वर्षों से आराध्या हार्डवेयर के नाम से दुकान खोलने के बाद चंद्रमोहन मंडल एवं उनके दो बेटे दुर्योधन मंडल एवं बलराम मंडल तीनों मिल कर उक्त दुकान को चलाते थे. बताया जाता है कि हार्डवेयर दुकान खोलने के बाद से ही चंद्रमोहन का आरोपित का विवाद बढ़ गया था.
हत्या के बाद उनके परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. पूरे क्षेत्र में मातम सा माहौल बना हुआ है. क्षेत्र में लोग चाहे रात हो या दिन लोग बेखौफ घूमते फिरते थे, लेकिन घटना के बाद से लोगों के मन में डर-सा बैठ गया है. करमाटांड़ क्षेत्र में हाल के दिनों में गोलीकांड की दूसरी घटना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




