बिजली विहीन गांव में दीप जला कर मनायेंगे दीपावली
Updated at : 18 Oct 2017 11:16 AM (IST)
विज्ञापन

18 को नेगराटांड़ व 19 को तेतुलबंधा व छोटा सुनसुनडबरा गांव में मनेगी दिवाली ‘चलो जलायें दीप वहां, जहां अब भी अंधेरा है’ है अभियान का नाम विद्यासागर : करमाटांड़ के गोल्डन स्काई क्लब के सदस्यों ने इस वर्ष दीपावली को कुछ अलग अंदाज में मनाने का निर्णय लिया है. ‘चलो जलायें दीप वहां, जहां […]
विज्ञापन
18 को नेगराटांड़ व 19 को तेतुलबंधा व छोटा सुनसुनडबरा गांव में मनेगी दिवाली
‘चलो जलायें दीप वहां, जहां अब भी अंधेरा है’ है अभियान का नाम
विद्यासागर : करमाटांड़ के गोल्डन स्काई क्लब के सदस्यों ने इस वर्ष दीपावली को कुछ अलग अंदाज में मनाने का निर्णय लिया है. ‘चलो जलायें दीप वहां, जहां अब भी अंधेरा है’ अभियान का नाम दिया है.
क्लब के सदस्य कुल तीन गांव के ग्रामीणों के साथ दीपावली मनायेंगे और ग्रामीणों को वस्त्र का वितरण भी करेंगे. पांच सदस्यीय क्लब में विशाल गुप्ता, मितेश साह, विकास गुप्ता, आशीष गुप्ता, प्रेम पुनीत गुप्ता के द्वारा विभिन्न गांव का भ्रमण किया गया. इसमें नेगराटांड़, तेतुलबंधा और छोटा सुनसुनडबरा समेत तीन गांव का चयन किया है.
नेंगराटांड़ एक ऐसा गांव है. जहां अब भी बिजली नहीं है. यह तीनों गांव के ग्रामीण आर्थिक दृष्टि से काफी कमजोर हैं. क्लब के सदस्यों ने यह निर्णय लिया कि 18 को नेगराटांड़, 19 को तेतुलबंधा व छोटा सुनसुनडबरा गांव में ग्रामीणों के साथ दिवाली मनायेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




